This article includes both Hindi and English text as originally written.
मांगलिक दोष क्या है?
जब जन्म कुण्डली के 1, 4, 7, 8 अथवा 12वें भाव में मंगल स्थित हो, तो मांगलिक दोष निर्मित होता है। यदि वर-वधू में से एक मांगलिक हो और दूसरा न हो, तो यह वैवाहिक जीवन में मृत्युतुल्य कष्ट अथवा विच्छेद उत्पन्न करता है।
कुम्भ विवाह क्यों?
कुम्भ विवाह एक प्रतीकात्मक विवाह है। जो जातक मांगलिक होता है, उसका विवाह वास्तविक विवाह से पूर्व 'कुम्भ' (मिट्टी के घड़े) अथवा भगवान विष्णु की प्रतिमा (शालिग्राम) के साथ सम्पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार सहित सम्पन्न कराया जाता है। इसके पश्चात उस कुम्भ को विसर्जित अथवा जल में प्रवाहित कर दिया जाता है। इससे मंगल दोष का समस्त प्रभाव तथा अकाल मृत्यु का भय उस कुम्भ पर संक्रमित हो जाता है और जातक दोषमुक्त हो जाता है।
काशी में 5 ब्राह्मणों द्वारा सम्पूर्ण विवाह विधि-विधान से यह अनुष्ठान अत्यंत गोपनीयता एवं शुद्धता के साथ सम्पन्न किया जाता है।

Book a Pooja — Adhbhut Gyaan
Complete pooja rituals performed authentically by experienced Pandits of Kashi. Contact us on WhatsApp now!


